Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जहांगीर गंज राजवाहा सहित 43 नहरों की टेल मे पहुंचा पानी

जहांगीर गंज राजवाहा सहित 43 नहरों की टेल मे पहुंचा पानी

0

अम्बेडकर नगर। जहांगीर गंज राजवाहा जनपद का सबसे बड़ा राजवाहा नहर है,राजवाहा जहांगीर गंज की कुल निस्सरण क्षमता 610 क्यूसेक है।

जहांगीर गंज राजवाहा नहर चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर के किमी016.00 से निकलने वाली नहर 62.760 किमी0 लंबाई और उससे निकलने वाली नहरें राजवाहा हंसवार की कुल लंबाई किमी0 13.200, राजवाहा कटार गढ़ कुल लंबाई किमी0 26.00 ,राजवाहा शंकरपुर लंबाई किमी08.800, राजवाहा शिवतारा लंबाई किमी012.100, राजवाहा मगनपुर लंबाई किमी011.200 समेत राजवाहा जहांगीर गंज लंबाई किमी062.760 सहित जो जनपद का सबसे बड़ा राजवाहा माना जाता है,इस राजवाहा से जुड़ी  समस्त नहरों, 43 नहरों सहित जहांगीर गंज राजवाहा नहर टेल फीड किया गया,43 नहरों की टेल भाग में पानी पहुंचाया गया है। जहांगीर गंज राजवाहा नहर के टेल भाग में पानी पहुंचाया गया,जिससे उक्त समस्त नहरों से जुड़े कृषक बंधु के खेतों की सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जहांगीर गंज राजवाहा नहर प्रणाली से जुड़े कृषक बंधु सिंचाई कर रहे हैं,रबी फसल 1431 हेतु वांछित सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे नहर के आस पास जुड़े कृषक बंधु के खेतों में फसल लहलहा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version