◆ तारून में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के नेतृत्व में चला अभियान
अयोध्या। एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तारून ब्लॉक परिसर में दीवाल लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ब्लॉक परिसर की दीवारों पर एक राष्ट्र, एक चुनाव से जुड़े प्रेरणादायक और जागरूकता बढ़ाने वाले स्लोगन लिखे।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा, एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र को सुदृढ़ और व्यावहारिक बनाएगा। इससे बार-बार के चुनावी खर्च और समय की बर्बादी रुकेगी। देश को स्थिरता, सुशासन और विकास की दिशा में एक नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल भारत को एक नई राजनीतिक संस्कृति देने का कार्य कर रही है। पार्टी का हर कार्यकर्ता इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने को संकल्पित है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवाओं और महिला मोर्चा की उपस्थिति रही। सभी ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।