Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागाजीपुर की घटना को लेकर विश्वकर्मा ब्रिगेड ने सौंपा ज्ञापन, छह मांगें...

गाजीपुर की घटना को लेकर विश्वकर्मा ब्रिगेड ने सौंपा ज्ञापन, छह मांगें उठाईं


अयोध्या। गाजीपुर जिले के करण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरिया में हुई घटना को लेकर अयोध्या विश्वकर्मा ब्रिगेड ने कचहरी परिसर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन जिला प्रभारी पवन कुमार शर्मा और जिलाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रशासन के समक्ष छह प्रमुख मांगें रखीं। इनमें पूर्व मंत्री पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व सुरक्षा उपलब्ध कराने, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फआशु पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा घटना में लापरवाही के आरोप में सीओ सिटी, थानाध्यक्ष करण्डा सहित संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग शामिल है।

संगठन के अनुसार, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा पुलिस अधिकारियों के साथ कटरिया गांव पहुंचे थे, जहां सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गंगा नदी में फेंके जाने का मामला सामने आया था। वे पीड़ित परिवार से मिलने गए थे।

आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फ आशु द्वारा पथराव किया गया, जिसमें रामआसरे विश्वकर्मा घायल हो गए, जबकि कई कार्यकर्ताओं को भी चोटें आईं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी निष्क्रिय रहे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. विजेंद्र प्रताप विश्वकर्मा, अजय पाल, पंकज विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, प्रीतम विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, सुखराम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments