Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआधार सेवा केंद्र शुरू, नामांकन व अपडेट की सुविधा उपलब्ध

आधार सेवा केंद्र शुरू, नामांकन व अपडेट की सुविधा उपलब्ध


अयोध्या । शहर में आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए नया आधार सेवा केंद्र संचालित किया गया है। यह केंद्र BSNL ऑफिस के पास स्थित है, जहां नागरिकों को विभिन्न सेवाएं निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

केंद्र पर सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए नया आधार नामांकन पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है। साथ ही 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी बिना शुल्क के किया जाएगा।

अन्य सेवाओं के तहत डेमोग्राफिक अपडेट—जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता—के लिए 75 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं बायोमेट्रिक अपडेट, जिसमें फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस शामिल हैं, के लिए 125 रुपये शुल्क तय किया गया है। आधार कार्ड की प्रिंट प्रति ए4 शीट पर 40 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र पर दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों, शिशुओं और बच्चों को नामांकन एवं अपडेट के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments