Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिवलिंग स्थापना में पहुंचेगे प्रदेश भर से वीआईपी

शिवलिंग स्थापना में पहुंचेगे प्रदेश भर से वीआईपी


◆ ओम नम: शिवाय के 24 घंटे जप के बाद आयोजित होगा भंडारा


अयोध्या। अमानीगंज संपर्क मार्ग स्थित विधायक चन्द्र भानु पासवान के आवास पर स्थित परसौली ग्राम सभा के प्राचीन मां भगवती मंदिर परिसर में 20 मई से शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार को विधायक चन्द्रभानु पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या , बजेश पाठक सहित प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कई पीढ़ियों पुराने मां भगवती मंदिर के बगल स्थित शिव मंदिर में होने वाले इस धार्मिक आयोजन के तहत 24 घंटे का ‘ओम नमः शिवाय’ जप किया जाएगा। इसके बाद 21 मई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

विधायक चन्द्रभानु पासवान ने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, टेंट, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवकों की टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का भी प्रतीक बनेगा। स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments