Saturday, September 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबुलेट और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप...

बुलेट और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल


अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर शिवबाबा के सामने शनिवार की शाम लगभग साढे तीन बजे बुलेट और ई-रिक्शा के बीच हुई भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के खोजातपुर गांव निवासी अंकित तिवारी पुत्र विपिन तिवारी, संदीप पांडेय पुत्र स्व. प्रेम नारायण पांडेय और महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी निवासी विपिन यादव एक ही बुलेट पर सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। शिवबाबा के सामने उनकी बुलेट की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विपिन यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित तिवारी और संदीप पांडेय का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments