Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रेल फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, जनप्रतिनिधि भी हुए...

रेल फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

0

अयोध्या। अयोध्या-प्रयागराज रेल खंड पर रेल फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। मरुई सहाय सिंह के पास रेल फाटक न होने से परेशान ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी समस्या को लेकर आवाज बुलंद की। धरने में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और ग्रामीणों के समर्थन में मोर्चा खोला।

प्रदर्शन में बीकापुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्लिम, जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी अखिलेश यादव तथा भाजपा नेता राजकुमार वर्मा ‘रज्जू वर्मा’ सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों का कहना है कि मलेथू कनक रेलवे स्टेशन और खजुराहट के बीच स्थित 23/10 क्रासिंग पर रेल फाटक न होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 30 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। रेल फाटक न होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोगों में भय बना रहता है। इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

धरना दे रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रेल फाटक का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आने वाले सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version