Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ग्राम प्रधान को बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी

ग्राम प्रधान को बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दिया।

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमैनी निवासी विजेंद्र कुमार, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, ने बताया कि 22 मार्च की शाम गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें बुलाकर नर्सरी चौराहा स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर ले गए। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सुनील, सत्यदेव, रामशुभम, सोनू समेत दो अज्ञात लोगों ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार, हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित काफी डरा और सहमा हुआ है। इस संबंध में विजेंद्र कुमार ने थाना जलालपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version