Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, दीवान निलंबित

रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, दीवान निलंबित

अम्बेडकर नगर। जनपद में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। इल्तिफातगंज क्षेत्र से करीब दो माह पूर्व चोरी हुई एक बाइक के मामले में बरामदगी के बावजूद रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जौहरडीह गांव निवासी युवक की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। यह प्रकरण अकबरपुर कोतवाली के हल्का नंबर–4 से संबंधित था, जिसकी जांच दीवान धर्मेंद्र सरोज को सौंपी गई थी। आरोप है कि चोरी गई बाइक इल्तिफातगंज थाना क्षेत्र में बरामद हो गई, लेकिन बाइक सुपुर्द करने के नाम पर दीवान द्वारा पीड़ित से 15 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
इसी दौरान रिश्वत मांगने का वीडियो किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे और विभाग की छवि को नुकसान पहुंचने की चर्चाएं तेज हो गईं। पीड़ित का कहना है कि बरामदगी के बाद भी उससे अवैध वसूली का दबाव बनाया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहा।
मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी दीवान धर्मेंद्र सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments