Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में 26 से 29 जून तक होगी विहिप की केंद्रीय प्रबंध...

अयोध्या में 26 से 29 जून तक होगी विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक


अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति की चार दिवसीय बैठक 26 से 29 जून तक अयोध्या में आयोजित होगी। बैठक में संगठन के केंद्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने रामसेवक पुरम् पहुंचकर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में भोजन, आवास, यातायात, सुरक्षा और अतिथि सत्कार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।

मिलिंद परांडे ने कहा कि अयोध्या आने वाले संगठन पदाधिकारियों को यहां से सकारात्मक और सुखद अनुभव प्राप्त हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता टीम भावना और कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर निर्भर करती है। छोटे से छोटे दायित्व का भी उतना ही महत्व होता है जितना बड़े कार्यों का।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं पर मंथन किया जाएगा। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय पाल, मंत्री देवेंद्र, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राकेश वर्मा, विजय सिंह, धीरेश्वर वर्मा, जिला संगठन मंत्री आलोक, महानगर संगठन मंत्री अभिषेक, महानगर अध्यक्ष अभय सिंह, मंत्री अखिलेश, कारसेवक पुरम् सहप्रभारी उमेश पोरवाल, मीना सिंह, प्रिया मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments