Friday, June 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअभाविप ने किया नगर इकाइयों का पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा

अभाविप ने किया नगर इकाइयों का पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा


अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की अयोध्या कैंट एवं दर्शननगर नगर इकाइयों का पुनर्गठन सत्र 2026-27 के लिए संपन्न हो गया। अयोध्या कैंट नगर इकाई में डॉ. नेहा त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष तथा सचिन कसौधन को नगर मंत्री बनाया गया। वहीं दर्शननगर नगर इकाई में डॉ. विनोद आर्या को नगर अध्यक्ष और आशुतोष मिश्रा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

अयोध्या कैंट नगर इकाई के गठन कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रोहित पांडेय, विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, चुनाव अधिकारी डॉ. अंकित मिश्र, विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी एवं नगर मंत्री राघवेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। वहीं दर्शननगर नगर इकाई के कार्यक्रम में जिला संयोजक प्रियांशु तिवारी, चुनाव अधिकारी डॉ. मीनू दुबे तथा मुख्य वक्ता राजीव मणि पाठक मौजूद रहे।

मुख्य वक्ताओं ने कहा कि अभाविप केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति युवाओं को जागरूक करने वाला संगठन है। उन्होंने नवगठित पदाधिकारियों से छात्र हित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

चुनाव अधिकारियों ने दोनों नगर इकाइयों के अध्यक्ष एवं मंत्री पदों की घोषणा की। इसके साथ ही अयोध्या कैंट नगर इकाई की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें विभिन्न दायित्वों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में प्रांत कार्यसमिति सदस्य उत्कर्ष पाण्डेय, महानगर सहमंत्री आदर्श चतुर्वेदी, अनुराग शुक्ल, विभाग कार्यालय मंत्री अजय तिवारी, जिला संयोजक दिवाकर चौरसिया, आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन रुचि पांडेय ने किया तथा अंत में नगर मंत्री सचिन कसोधन ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments