Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या25 अगस्त से दो सितम्बर तक विहिप मनाएगा स्थापना दिवस

25 अगस्त से दो सितम्बर तक विहिप मनाएगा स्थापना दिवस


◆ 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस पर प्रखंड स्तर पर करेगा कार्यक्रम का आयोजन


अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद अयोध्या महानगर की जिला बैठक नहर बाग स्थित मैत्री मंडप में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह रहे। बैठक में विहिप द्वारा आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन सभी प्रखंडों में एक साथ किया जाएगा। बैठक में आयोजन को लेकर योजना बनाई गई। 25 अगस्त से 2 सितंबर तक विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम व्यापक रूप से मनाए जाने को लेकर रूपरेखा भी बनाई गई।

कार्यकर्ताओं को समाज में व्याप्त वर्तमान चुनौतियों से अवगत कराते हुए उनके निवारण हेतु कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। बैठक में विभाग अध्यक्ष विजय सिंह बंटी विभाग मंत्री धीरेश्वर, जिलाध्यक्ष कौशिक, जिला मंत्री विवेक, सहमंत्री अखिलेश, सुजय, सुनीता, पिंकी अरुण मिश्रा, संतोष मिश्रा, बजरंग दल मनीष पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments