Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक लेकर एक व्यक्ति कुड़िया चितौना मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक राकेश खरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरज मिश्र (30) पुत्र रामसिंगार मिश्रा निवासी बंधनडीह, कोतवाली अकबरपुर बताया। तलाशी में उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी 50 वी 3973 बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने बाइक को एक दिन पूर्व माधवपुर से चोरी करने की बात स्वीकार की है।  गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल गणेश बाबू, हेड कांस्टेबल प्रवेश यादव और कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments