Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सप्ताह में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सप्ताह में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम


◆ 23 जनवरी को चौक शहीद स्मारक से निकाला जाएगा नेता जी सम्मान मार्च


अयोध्या। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128 वीं जयंती के अवसर पर सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र प्रतिवर्ष की भांति जयंती सप्ताह मनाएगा। जयंती सप्ताह में 17 जनवरी से 22 जनवरी तक जनसेवा की जाएगी, जिसमें महानगर के समाजसेवी और गणमान्य भी सम्मिलित होंगे। 23 जनवरी को चौक स्थित शहीद स्मारक से नगर निगम स्थित नेताजी की प्रतिमा तक नेताजी सम्मान मार्च निकाला जाएगा। जयंती सप्ताह के अंतर्गत कुष्ठ आश्रम, प्रज्ञा चक्षु आवासीय विद्यालय, अस्पताल एवं महिला वृद्धाश्रम में विविध सेवा कार्य किए जाएंगे। यह निर्णय विचार केंद्र और महानगर के प्रमुख व्यक्तियों की बैठक में किया गया। बैठक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने किया।

बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा नेताजी राष्ट्र के गौरव हैं, जिनसे देशभक्तों को सदियों प्रेरणा मिलती रहेगी। उनकी जयंती पर ऐसे आयोजन समाज को जागृत करने के लिए आवश्यक हैं। विचार केंद्र यह सराहनीय कार्य निरंतरता से कर रहा है।

 बैठक में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक सुदीप व व्यवस्था प्रमुख सुधीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, डा. शैलेन्द्र विक्रम सिंह, अधिवक्ता पीयूष रंजन, विजय पाल सिंह, दिलीप यादव, पूर्व पार्षद बुद्धिपाल प्रजापति, तिलकराम वर्मा ने भी अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments