अयोध्या। बाबा साहब की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों व गोष्ठीयों का आयोजन किया गया। कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग द्वारा कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी व पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा बाबा साहब के विचार एवं योगदान विशेष रूप से जाति आधारित भेदभाव के विरुद्ध लड़ाई तथा सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष में भारत के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में प्रासंगिक बने हुए हैं। पीसीसी सदस्य राम अवध ने कहा डा. अंबेडकर हिंदू धर्म में असमानता भेदभाव वह छुआछूत से काफी निराश हुए थे। जिलाध्यक्ष कौआडीनेटर रामसागर रावत ने कहा मध्य प्रदेश के महू में 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर अनुसूचित जाति के लिए एक प्रेरणा स्रोत और सम्मान के प्रतीक हैं। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर देश व समाज के लिए काम करना होगा वही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव राम नरेश मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर बाबू रसोहनलाल, राजेन्द्र प्रताप सिंह, राजपाल पासी, राजित राम, अजय चंद्र कोरी, दिनेश वर्मा, डॉ राज कुमार मौर्य, उग्रसेन मिश्रा, रिंकू रावत, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल यादव, दुर्गेश सर्मा, भीम शुक्ला,राज प्रताप,बिधान रावत, राम अवतार रावत,आदि लोग उपस्थित रहे।
सपा ने बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

सपा महानगर कार्यालय पर बाबा भीम राव अम्बेडकर की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन तथा अम्बेडकर पार्क बाल्दा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
