अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 की प्री-पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा सोमवार को नवीन परिसर स्थित तुलसी भवन में सकुशल संपन्न हो गई। रिसर्च मेथडोलॉजी विषय की परीक्षा प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई, जिसके साथ ही परीक्षा का दूसरा दिवस भी शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के अंतर्गत 27 विषयों की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 225 अभ्यर्थियों में से 3 परीक्षार्थीअनुपस्थित रहे।
परीक्षा के समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर परीक्षार्थियों की अंतिम दिवस पर भी सघन तलाशी कराई गई। साथ ही परीक्षा केंद्र का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया गया, जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित और निष्पक्ष बनी रही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं, जिसके चलते पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।