Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक

0

अयोध्या। आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और परीक्षा की पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version