Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पिता के निधन के बाद चाचा के सहारे पली-बढ़ीं वंदना यादव बनीं...

पिता के निधन के बाद चाचा के सहारे पली-बढ़ीं वंदना यादव बनीं स्टाफ नर्स, परिवार में खुशी

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत, मेहनत और चाचा के सहयोग से सफलता हासिल करने वाली सी शाहपुर की वंदना यादव आज क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई हैं। पिता के निधन के बाद चाचा के सहारे पली-बढ़ीं वंदना यादव का चयन स्टाफ नर्स के पद पर होने से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के ग्राम  शाहपुर निवासी स्वर्गीय महेंद्र यादव की पुत्री वंदना यादव का चयन स्टाफ नर्स के पद पर हुआ है। वंदना के पिता का निधन उस समय हो गया था जब वह अभी पढ़ाई कर ही रही थीं। पिता के निधन के बाद परिवार पर कठिन समय आ गया, लेकिन ऐसे समय में उनके  चाचा और ग्राम प्रधान शैलेन्द्र यादव ने उनका सहारा बनकर पूरी जिम्मेदारी संभाली।

चाचा शैलेन्द्र यादव ने न केवल वंदना की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी उठाई, बल्कि हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और हौसला बढ़ाया। उसी के परिणामस्वरूप वंदना ने लगातार मेहनत करते हुए स्टाफ नर्स के पद पर चयनित होकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया। अपनी सफलता पर वंदना यादव ने कहा कि पिता के निधन के बाद चाचा ने ही मुझे संभाला और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज जो भी सफलता मिली है, उसका पूरा श्रेय मैं अपने चाचा के सहयोग, मार्गदर्शन और परिवार के समर्थन को देती हूं।

वंदना की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और वंदना को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version