Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावैश्य प्रतिभा सम्मान आयोजित, मेधावी छात्र छात्राएं सम्मानित

वैश्य प्रतिभा सम्मान आयोजित, मेधावी छात्र छात्राएं सम्मानित

अयोध्या। शहर के नाका स्थित गणपति गेस्ट हाउस के सभागार में अखिल भारतीय वैश्य समाज के तत्वाधान में ’वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद लल्लू सिंह औऱ अवध विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर प्रतिभा गोयल शामिल हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री राम के चित्र पर मंच पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित प्रज्वलित करते किया गया। इस दौरान वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह में भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राएं सहित लगभग ढाई सौ लोगों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केशव बिगुलर ने किया। कार्यक्रम में वर्ष 2023 के नगर निकाय के चुनाव में सफल हुए अध्यक्ष पद, पार्षद पद व सभासदों के पद पर हाल ही में निर्वाचित हुए डॉ विजयलक्ष्मी जायसवाल, दीप कुमार कसौधन, हरिश्चंद्र अग्रहरि, अमित गुप्ता मद्धेशिया, विनय जायसवाल व राजू गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि इन बच्चों का सम्मान जो आज हो रहा है। उससे हमारे समाज के सारे अध्ययनरत बच्चों के अंदर एक प्रेरणा की धारा प्रवाहित होगी और इस कार्यक्रम के माध्यम से दिए जा रहे संदेश से वैश्य समाज के बच्चों में सदैव आगे बढ़ने की, प्रगति के मार्ग पर चलने की, एक होड़ सी बनेगी जो वैश्य समाज के लिए एक अच्छा और सार्थक प्रयास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments