Home Uncategorized अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

0

◆ पुण्यतिथि पर महापौर ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को किया याद


अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नगर निगम की ओर से साकेतपुरी वार्ड स्थित अटल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

महापौर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में शुचिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित की भावना के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति में नैतिकता और मर्यादा के मानदंड स्थापित किए। उनके विचार और सार्वजनिक जीवन के आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणा हैं।

उन्होंने कहा कि अटल पार्क में स्थापित प्रतिमा उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। कार्यक्रम में अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, नगर निगम उपसभापति संतोष सिंह, पार्षद चंदन सिंह, सौरभ सूर्यवंशी, रमाशंकर निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पांडेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, विशाल सिंह, आलोक द्विवेदी, इंजीनियर रवि तिवारी, दीपक शुक्ला, श्रीनिवास शास्त्री सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version