Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअद्भुत अयोध्या मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अर्न्तगत जिले के शैक्षणिक संस्थानों में...

अद्भुत अयोध्या मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अर्न्तगत जिले के शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


अयोध्या। अद्भुत अयोध्या मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के शैक्षणिक संस्थानों में वृहद स्तर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन आदि का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बुधवार को हिदू इंटर कॉलेज रुदौली, जनता इंटर कॉलेज हरदोइया, रामचरण इंटर कॉलेज घटौली अयोध्या में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रैली द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। राजकीय हाई स्कूल कोदनिया के विद्यार्थी मतदाता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकालते हुए तथा लोगों से मत करने हेतु अपील की गयी, नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल रुदौली में मतदान जागरूकता अभियान पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। विमला देवी बालिका इंटर कॉलेज, तेंदुआ माफी बीकापुर-अयोध्या में स्वीप कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साहबदीन सीताराम बालिका इंटर कॉलेज, बद्री प्रसाद पाण्डेय स्मारक सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज अयोध्या में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक/शिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राएं के द्वारा प्रतिज्ञा ली गई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकालते हुए राजकीय हाईस्कूल कहुआ मिल्कीपुर अयोध्या के प्रधानाध्यापक/शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं। इसी प्रकार जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments