Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी के नेतृत्व में आईजीआरएस में जनपद को प्रदेश में मिला दूसरा...

जिलाधिकारी के नेतृत्व में आईजीआरएस में जनपद को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान


अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री के सर्वोच्च प्राथमिकता आइजीआरएस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। आइजीआरएस  रैंकिंग में माह दिसंबर 2023 में प्रदेश के 75 जनपदों में जनपद को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। आइजीआरएस पोर्टल  के माध्यम से प्रत्येक माह जिले की रैंकिंग जारी की जाती है,  प्रगति विभागवार दर्ज होती है, इसके अंतर्गत शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना होता है। इसी क्रम में माह दिसंबर 2023 की रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें  जनपद को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश की तहसीलों में  तहसील आलापुर  एवं तहसील भीटी को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त करने पर जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी है एवं उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आगे भी टीम भावना के साथ इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी प्रातः 10 से 12:00 बजे तक जनसुनवाई करें और आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें, और जिससे जनपद आगे भी उच्च स्थान प्राप्त करता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments