Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 800 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, हुआ भव्य...

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 800 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत


अयोध्या। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत लगभग 800 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को लेकर एक विशेष ट्रेन रविवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम पहुंची। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

अयोध्या पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे भगवान रामलला से मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उनके जनकल्याणकारी कार्यों के निरंतर संचालन की कामना करेंगे।

हरियाणा के करनाल जिले के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी एवं अयोध्या तीर्थ यात्रा के स्टेट इंचार्ज सत्यवान महिवाल भी इन श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के सात जिलों से चयनित गरीब एवं बुजुर्ग परिवारों के लगभग 800 लोगों को इस योजना के तहत भगवान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या लाया गया है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सभी श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा सरकार द्वारा निशुल्क यात्रा, भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के तहत श्रद्धालु संध्या आरती में शामिल होंगे तथा अगले दिन प्रातः पवित्र सरयू नदी में स्नान कर रामलला के दर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments