Friday, March 6, 2026
HomeVideoअनियंत्रित थार ने सुभाषनगर से चौक मार्ग पर ढाया कहर, वाहनों को...

अनियंत्रित थार ने सुभाषनगर से चौक मार्ग पर ढाया कहर, वाहनों को ठोंकता गया कई घायल

◆ मौके पर पहुंची पुलिस, लोगो में दिखा आक्रोश


◆ घायलों को भेजा गया जिला चिकित्सालय


अयोध्या। देर शाम करीब 8 बजे एक अनियंत्रित थार ने सुभाषनगर से चौक मार्ग पर कहर ढा दिया। 50 मीटर से अधिक सड़क पर थार कई वाहनों को टक्कर मारती रही। अंत में थार में सवार दो लोग उसे छोड़कर भाग गये। मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गयी तथा लोग काफी गुस्से में नजर आए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारम्भ कर दी है।



गुरुवार को बाजार बंद रहती है। इसलिए रोड़ पर भीड़ कम थी। जिसमें फतेहगंज की तरफ से आ रही एक महिन्द्रा थार सुभाषनगर पहुंचने के बाद अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित होने के बाद थार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें दो खड़ी मोटरसाईकिलें क्षत्रिग्रस्त हो गयी। वहीं कार ने एक ईरिक्शा को टक्कर मारी। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गये। जिसमें एक की हालत गम्भीर नजर आ रही थी। वहीं रास्तें में भी कुछ लोगो को थार द्वारा चोटिल किये जाने की जानकारी स्थानीय लोगो ने दी। दुघर्टना में घायल जरीना बानो व शमी को लखनऊ रिफर कर दिया गया है।



स्थानीय लोगो के मुताबिक थार की स्पीड काफी ज्यादा थी। टक्कर के बाद एक मोटरसाईकिल उसके नीचे फंस गयी थी। जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गयी। कार चालक ने उसे भगाने का प्रयास किया परन्तु वह कुछ दूर जाने के बाद घूम गयी। जिसमें सवार दोनो चालक मौके से भाग गये। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments