Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

0

अयोध्या। इनायतनगर थाना पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 1030 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप दूबे निवासी तोड़ी दूबे का पुरवा, थाना इनायतनगर तथा गोविंद गौड़ उर्फ सनी निवासी मथरा रसूलपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। दोनों को थाना क्षेत्र के तोड़ी दूबे का पुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सूई-धागा (पीली धातु), एक लॉकेट, एक नथुनी, एक नाक की कील, एक चांदी का सिक्का, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा 1030 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी थाना इनायतनगर में दर्ज दो चोरी के मुकदमों में वांछित थे। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का विभिन्न जनपदों के थानों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों का लंबा आपराधिक इतिहास भी दर्ज है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version