Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकन्नूपुर में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से 15 लोगों पर...

कन्नूपुर में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्नूपुर महमदपुर में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

पहले पक्ष से ओमप्रकाश पुत्र स्व. रामशब्द निवासी कन्नूपुर ने आरोप लगाया कि सुबह लगभग 10 बजे उनकी पुत्री वंदना और भतीजी रीता खेत की ओर जा रही थीं। तभी विपक्षी पक्ष के जगन्नाथ पुत्र हरीलाल, उनकी पत्नी झिनाऊ तथा पुत्रियाँ आरती, भारती और शिवांगी ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने लाठी, घूंसे और चप्पलों से हमला कर दिया। ओमप्रकाश का कहना है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और पुलिस की मौजूदगी में भी हमला जारी रखा। इस तहरीर पर पुलिस ने जगन्नाथ, झिनाऊ, आरती, भारती और शिवांगी के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

वहीं, दूसरे पक्ष से जगन्नाथ पुत्र हरीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने घर के सामने शौचालय का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश के ललकारने पर उनके परिवार के कई सदस्य लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने लगे। बीच-बचाव करने पर उन पर हमला कर दिया गया, जिसमें उनकी पुत्रियाँ आरती, भारती और शिवांगी घायल हो गईं।

जगन्नाथ की तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश, रमाशंकर, मुन्नी देवी, अनीता, श्वेता, शालिनी, सीखा, खुशी, वंदना और अंकित के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

दोनों पक्षों के बीच हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments