Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पाक्सो व गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली टांडा पुलिस की...

पाक्सो व गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली टांडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

अंबेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी आनंद शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश डाल रही थी।
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जगदीशपुर नहर के पास देखा गया है। इस पर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी ग्राम लेहड़ी मजीसा, थाना सम्मनपुर का निवासी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version