Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकरनगर। कटका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से एक अदद तमंचा एक जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद किया है। उप निरीक्षक की तहरीर पर दोनों की विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की प्रातः में उपनिरिक्षक रमेश कुमार मिश्रा सिपाही मनोज कुमार व चंद्र किरण रफीगंज बाजार में गस्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दिया कि चितई पट्टी पुलिया के पास दो व्यक्ति मौजूद है जिनके पास अवैध तमंचा  है। पुलिस ने इन्हें पकड़ कर जामा तलाशी में इनकी पहचान जगदीशपुर कपिलेश्वर निवासी भारत के रूप में हुई तथा अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस तथा दूसरे की पहचान बसखारी थाना के पंडरिया फूलपुर गांव निवासी विशाल के रूप में की गई जिसके पास एक चाकू बरामद किया गया। थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि तमंचा मिलने के कारण भारत को जहां जेल भेज दिया गया वही विशाल को निजी मुचलका पर रिहा कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments