Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बरियावन बाजार की घटना में शामिल सरगना सहित दो गिरफ्तार

बरियावन बाजार की घटना में शामिल सरगना सहित दो गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। बरियावन बाजार में जेसीबी से मकान ध्वस्त कर लोगों में भय और आतंक पैदा करने के मामले में कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने बुधवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काली स्कॉर्पियो भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में पुलिस ने एक को संगठित अपराध सिंडिकेट का सरगना बताया है।

पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात बरियावन बाजार में कीमती जमीन पर कब्जे के प्रयास में आठ मकानों और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को डराने-धमकाने के बाद जेसीबी से मकान ध्वस्त किए गए थे। मामले में कोतवाली अकबरपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने जमुनीपुर रोड स्थित पसियापारा गांव के पुल के पास से राहुल चौधरी पुत्र विश्वजीत वर्मा निवासी रामपुर मंगुराडिला, थाना सम्मनपुर और इंद्रजीत वर्मा पुत्र रामअनुज निवासी रेवरी शाहपुर, थाना गोसाईंगंज, अयोध्या को गिरफ्तार किया।

पुलिस का दावा है कि आरोपितों ने पूर्व से आपराधिक गिरोह बना रखा है और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गरीब व कमजोर लोगों की कीमती जमीनों पर कब्जा करने का काम करते हैं। राहुल चौधरी के विरुद्ध सम्मनपुर और टांडा थानों में पूर्व के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि इंद्रजीत वर्मा के विरुद्ध इब्राहिमपुर थाने में वर्ष 2017 में मुकदमे दर्ज हुए थे।

गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, कांस्टेबल विभांशू विक्रम सिंह, अरुण कुमार पाल, बिजेंद्र यादव और विनोद प्रजापति शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version