Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले के सभी बूथों पर संविधान के शिल्पकार को अर्पित की गई...

जिले के सभी बूथों पर संविधान के शिल्पकार को अर्पित की गई श्रद्धांजलि


संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से की चर्चा


अयोध्या। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जनपद के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। जिले एवं महानगर क्षेत्र में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

पार्टी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लल्लू सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के निर्माण के माध्यम से देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की जो नींव बाबा साहब ने रखी, वही आज भारत की लोकतांत्रिक मजबूती का आधार है।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। उनके विचार समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने का मार्ग दिखाते हैं।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कांग्रेस पर बाबा साहब के विचारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों तक उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने पंचतीर्थ विकसित कर उनके सम्मान को नई पहचान दी है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, संजीव सिंह ने भी सम्बोधित किया। संगोष्ठी में संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया। संचालन राम मोहन भारती ने किया।

संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, शक्ति सिंह, शैलेन्द्र कोरी, सूरज सोनकर, संजय कोरी, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, परमानंद मिश्र, हरभजन गौंड, शकुंतला गौतम, वरूण चौधरी, अरूण सोनकर, रवि सोनकर, अखण्ड सिंह डिम्पल, मुकेश तिवारी, शिवम शुक्ला,शिवम सिंह, मनोज बर्मा, संदीप कोरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments