Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबलिदान दिवस पर रानी दुर्गावती को अर्पित किया श्रद्धासुमन

बलिदान दिवस पर रानी दुर्गावती को अर्पित किया श्रद्धासुमन


अयोध्या। सपा कार्यालय पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती भारत की वह बहादुर बेटी थी जिन्होंने मुगलों से लड़ते-लड़ते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया । लेकिन उन्होंने मुगलों के सामने हार नहीं मानी उनकी वीरता और युद्ध कौशल का ऐसा प्रभाव था की मुगल उनके नाम से काप जाते थे युद्ध भूमि में उनके साहस और बलिदान को याद रखने के लिए प्रत्येक वर्ष उनकी शहादत के दिन रानी दुर्गावती बलिदान के रूप में मनाया जाता है । हम सभी को उनकी प्रेरणा लेकर समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाना है । कार्यक्रम का संचालन सपा के वरिष्ठ नेता एवं गौड सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़ ने किया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गौड़ समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल गौड़ महिला सभा गौड़ सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़, छेदी सिंह, सरोज यादव, जेपी यादव, ओरौनी पासवान, आकिब खान, अंसार अहमद, स्नेह लता निषाद, रीता निषाद, मायाराम यादव, बृजेश सिंह चौहान, दान बहादुर सिंह, शावेज जाफरी, विद्याभूषण पासी, जितेंद्र यादव, सूर्यभान यादव, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा राशिद जमील, प्रदेश सचिव मजदूर सभा अखिलेश चौबेजिला महासचिव रामकृपाल गौड़, राममिलन गौड़, रामकृपाल गौड़, सावित्री गौड़, केपी गौड़ सहित गौड़ समाज के लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments