Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चंद्रशेखर आज़ाद व तिलक की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि व...

चंद्रशेखर आज़ाद व तिलक की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित

0

अयोध्या । कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने की, जबकि संचालन जिला सचिव भीम शुक्ला ने किया। सुनील गौतम ने कहा कि नई पीढ़ी को इन महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजेंद्र प्रताप सिंह ने उनके बलिदान को आज़ादी की नींव बताया। कार्यक्रम में हरजीत सलूजा, अशोक कनौजिया, फ्लावर नकवी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र नाथ वर्मा, रामानंद शर्मा, राकेश तिवारी, शिवकुमार यादव, नाजिश फातिमा, विनय मिश्रा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version