Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व पर्यावरण दिवस पर अवध विवि में पौधारोपण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पर अवध विवि में पौधारोपण किया गया


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल व अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन के समीप फाइकस पौधा रोपित किया। कुलपति ने कहा कि हमारी धरती सुन्दर बनी रहे इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक वृ़क्ष जरूर रोपित करना चाहिए। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वृक्ष की सुरक्षा के साथ उसके पोषण की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य का अस्तित्व पर्यावरण के बिना संभव नही है। पांच तत्व पर्यावरण से ही संभव है। इसे प्रदूषित होने से बचाना होगा। आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने एवं उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक वृक्ष लगाकर उसकी सुरक्षा की शपथ लेनी होगी।

पौधारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ0 अंजनी कुमार मिश्र, मुख्य नियंता प्रो0 एसएस मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डॉ0 रंजन सिंह, इंजीनियर आशीष पटेल, शैलेश मिश्रा सहित अन्य ने पौधारोपण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments