✍️ मुकेश पांडेय की कलम से
(लेखक वरिष्ठ स्तंभकार व अयोध्या नगर निगम में जनसंपर्क अधिकारी हैं )
उत्तराखंड के चंपावत जनपद में स्थित मां पूर्णागिरि धाम उत्तर भारत के प्रमुख 51 शक्तिपीठों में गिना जाता है। समुद्र तल से लगभग 5,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र मंदिर हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। विशेष रूप से चैत्र मास के मेले के दौरान यहां भक्तों का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ता है। मां के दर्शन के साथ-साथ हिमालय का प्राकृतिक सौंदर्य, घने वन एवं गहरी घाटियों का मनोरम दृश्य इस यात्रा को आध्यात्मिक और रोमांचक दोनों बना देते हैं।
ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ आसपास का दृश्य और भी मनोहारी होता जाता है। दूर तक फैली हिमालयी पर्वतमालाएं यात्रा को यादगार बना देती हैं।
पूर्णागिरि तक पहुंचने का मार्ग
