अयोध्या। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस और बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। ‘मिशनसेफफ्यूचर 3.0’ के तहत 14 से 19 सितंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में जिले में 20 स्कूलीवाहनोंकाचालानकियागया, जबकितीनवाहनोंकोबंदकरायागया।
अभियान उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) राजकुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विश्वजीत प्रताप सिंह और संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय झा के निर्देशन में चलाया गया। परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों की जांच कर फिटनेस, परमिट समेत निर्धारित सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के साथ स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।
परिवहन विभाग के अनुसार एकअप्रैलसे 13 सितंबरतकजिलेमें 160 वाहनोंकाचालानकियाजाचुकाहै, जबकि 52 वाहनोंकोबंदकरायागयाहै।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. आरपीसिंह ने बताया कि स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।