Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायातायात माह - छात्रों को किया गया नियमों के प्रति जागरूक

यातायात माह – छात्रों को किया गया नियमों के प्रति जागरूक


अयोध्या। यातायात माह के अर्न्तगत पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों में पुलिस ने जागरूकता शिविर का अयोजन किया गया। आयोजित शिविर में छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

       यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों को चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट, दो पहिया वाहनों में हेलमेट का प्रयोग, नियंत्रित गति पर रखें नियंत्रण, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। छात्रों को बताया गया कि वाहन पार्किंग का विशेष ध्यान रखें निर्धारित लेन में वाहन चलाएं, जल्दीबाजी में ओवरटेक से न करें, नो एंट्री का रखे ख़ास ख्याल रखें। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करें।


623 वाहनों हुए के चालान


यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि 623 वाहनों का चालान किया गया है। चार पहिया में सीट बेल्ट पहने व टूव्हीलर में हेलमेट, तीन सवारी व अन्य यातायात नियमों के पालन ने करने पर वाहनों का चालान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments