Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफतेहगंज चौराहे से यातायात बंद, रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में चल रहा है...

फतेहगंज चौराहे से यातायात बंद, रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में चल रहा है काम

– करीब बीस दिन तक निर्माण कार्य चलने की उम्मीद
– शहर के व्यस्ततम चौराहों में एक है फतेहगंज
अयोध्या। आने वाले बीस दिनों तक फतेहगंज चौराहे से यातायात बाधित रहेगा। देवकाली मार्ग स्थित फतेहगंज रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। जिसमें फतेहगंज चौराहे के उपर तीन बीम व डेक्स स्लैब पड़ेगी। जिसके लिए चौराहे से आवागमन रोक दिया गया है।
फतेहगंज चौराहा जिले के सबसे व्यस्ततम चौराहें में एक है। देवकाली से सिविल लाईन व नाका से चौक जाने के लिए लोग इस चौराहे का इस्तेमाल करते है। फतेहगंज आढ़त की बड़ी बाजार है। जिससे यहां भारी वाहन आते जाते रहते है। शनिवार की सुबह फतेहगंज चौराहें पर सेतु निगम की टीम ने बैरीकेटिंग लगाकर आवागमन रोक दिया। यहां निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई। सेतु निगम के जेई अमर सिंह का कहना है कि करीब 20 दिन में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। इस बीच मार्ग का इस्तेमाल करने वालों को वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments