Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ढोल मंजीरे व रामधुन गाते व्यापारियों ने निकली पदयात्रा, रामलला का किया...

ढोल मंजीरे व रामधुन गाते व्यापारियों ने निकली पदयात्रा, रामलला का किया दर्शन

0

◆ जनसम्पर्क कर प्राण प्रतिष्ठा को महादीपोत्सव के रूप में मनाने का किया अनुरोध


अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच ने सहादतगंज राम पथ से राम धुन पर यात्रा निकलते हुए रामलला का दर्शन किया । ढोल नगाड़े मजीरे व राम धुन के मध्य व्यापारी नेताओं द्वारा व्यापारियों तथा जनता से सम्पर्क करते हुए उन्हें प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को दीपोत्सव की भांति मनाने की अपील की। यात्रा का दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया।

पदयात्रा के दौरान व्यापारी नेता सुशील जायसवाल कहा कि 550 वर्षों बाद भगवान श्रीराम लला 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उसी क़ो ध्यान रखते हुए आज हम सभी राम पथ पर लगभग 11 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले है। 14 वर्षों के बाद जब भगवान राम अयोध्या आए तो दीपावली मनाया गया था। उसी तरह प्राण प्रतिष्ठा के दिन को हम सभी महा दीपोत्सव के रूप में मनाएंगे। सभी जनपद वासी एवं व्यापारी समाज भगवान राम का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करेंगे।

व्यापारियों ने जनसम्पर्क कर सभी अपने घरों व प्रतिष्ठानों को संजाने व दीप मालाओं औऱ फूल मालाओं व झालरों से जगमग करने का अनुरोध किया।

इस यात्रा में प्रमुख रूप से विश्व प्रकाश रूपन, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, आकाश जायसवाल, अरुण गुप्ता, बैजनाथ कसौंधन, श्याम किशोर कौशल, रमेश जायसवाल नीरज जायसवाल, लाल जी जायसवाल, संदीप गुप्ता, राजीव मदान, दशरथ कौशल, रत्नाकर मिश्रा, संदीप कुमार गुप्ता सोनू, वीरेंद्र पांडेय, वीरेंद्र गुप्ता, गौरव सैनी, राम आधार सोनी, वीरेंद्र सोनी, सोनू सोनी, प्रशांत गुप्ता, राहुल गुप्ता, दयाल यादव, अमित गुप्ता, सक्षम श्रीवास्तव , बुद्धिपाल प्रजापति, अनुभव जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, संग्राम सिंहा, मोहित सिंह बॉबी पंडित पंकज तिवारी, आदि सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थिति रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version