Tuesday, June 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या‘अयोध्या-फैजाबाद पुस्तक मेला’ के नाम से होगा आयोजन, 23 से 28 अक्टूबर...

‘अयोध्या-फैजाबाद पुस्तक मेला’ के नाम से होगा आयोजन, 23 से 28 अक्टूबर तक सजेगा साहित्य का महाकुंभ


अयोध्या। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अधिवक्ता स्वर्गीय नारायण दास खत्री की स्मृति में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित पुस्तक मेला अब नए स्वरूप और नए नाम के साथ आयोजित किया जाएगा। नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट ने घोषणा की है कि इस वर्ष से यह आयोजन “अयोध्या-फैजाबाद पुस्तक मेला” के नाम से जाना जाएगा। आगामी पुस्तक मेला 23 से 28 अक्टूबर 2026 तक कोठी बलदेव निवास (वर्तमान में कोहिनूर पैलेस) परिसर में आयोजित होगा।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के सचिव डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि वर्ष 2005 में शुरू हुआ यह पुस्तक मेला अब अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जनपद का नाम अयोध्या किए जाने के बाद ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि फैजाबाद की ऐतिहासिक पहचान और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को एक साथ जोड़ते हुए आयोजन को “अयोध्या-फैजाबाद पुस्तक मेला” नाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह मेला दोनों नगरों की गंगा-जमुनी संस्कृति, सामाजिक समरसता और साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगा।

डॉ. खत्री ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. नारायण दास खत्री के साहित्य प्रेम और सामाजिक योगदान को स्मरणीय बनाने के लिए वर्ष 2002 में ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। इसके बाद वर्ष 2003 में जनपद के एकमात्र निशुल्क अध्ययन केंद्र ‘नारायण दास खत्री स्मृति अध्ययन केंद्र’ की स्थापना की गई, जिसका लाभ आज भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और साहित्य प्रेमी उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दशकों में पुस्तक मेला राष्ट्रीय स्तर की पहचान बना चुका है। इसमें देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थानों, साहित्यिक संगठनों तथा ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों, कवियों, लेखकों और बुद्धिजीवियों की सहभागिता रही है। पुस्तक मेले में पूर्व राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री, राम नाईक, शायर गुलजार, अशोक चक्रधर, चित्रा मुद्गल, शिवमूर्ति, राहुल गांधी, अनूप जलोटा सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।

पुस्तक मेला प्रभारी रीता खत्री ने बताया कि साहित्य, कला और संस्कृति की इस परंपरा को बनाए रखना समय की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम संयोजिका नमिता मेहरोत्रा ने कहा कि इस बार भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम तथा निशुल्क पुस्तक वितरण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

प्रेस वार्ता में ट्रस्टी सदस्य रीता खत्री, नमिता मेहरोत्रा, राजकुमार खत्री, रजत खत्री, मानसी खत्री, अलका वर्मा, निरंकार सिंह, राकेश केसरवानी, करुणेश श्रीवास्तव, सुप्रीत कपूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments