Tuesday, June 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासातवें बड़े मंगल पर साकेतपुरी में भक्ति और सेवा का संगम, भंडारे...

सातवें बड़े मंगल पर साकेतपुरी में भक्ति और सेवा का संगम, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु


अयोध्या। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर साकेतपुरी पेट्रोल पंप परिसर में भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे की शुरूआत पूर्व सांसद लल्लू सिंह तथा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। आयोजन स्थल पर पूरे समय जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भंडारा भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री, राकेश प्रताप सिंह एवं राजेश वर्मा के संयोजन में आयोजित किया गया। सुनील तिवारी शास्त्री ने बताया कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और लोककल्याण का संदेश देता है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, कमला शंकर पांडे, अभिषेक सिंह, इंद्रभान सिंह, गिरीश पांडे ‘डिप्पुल’, मुन्ना सिंह, करुणाकर पांडे एवं सूर्यकांत पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग करते हुए प्रसाद वितरण में सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments