Sunday, August 2, 2026
HomeNewsविकसित भारत संकल्प यात्रा के जरीए गांव-गांव सरकार देगी योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरीए गांव-गांव सरकार देगी योजनाओं की जानकारी

अयोध्या। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरीए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जायेंगे। केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव शर्मा ने यात्रा के तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को सर्किट हाउस में की।
उन्होने बताया कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है। हर जिले में मोबाइल वैन के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार होगा। ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभियान के संचालन व मानिटरिंग के लिए समिति गठित होगी। 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उप सूचना निदेशक डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में रूट चार्ट व मोबाइल बैन संचालन की समस्त तैयारियां कर ली जायेंगी। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments