अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बस्ती निवासी राजा सिंह उर्फ अखण्ड प्रताप सिंह, करन सिंह उर्फ शौर्य प्रताप सिंह और श्याम सिंह उर्फ स्वप्निल सिंह के रूप में हुई है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
26 अगस्तकीरातकरीब 2:15 बजेकालीथारसवारयुवकोंनेटोलबैरियरतोड़करभागनेकाप्रयासकियाथा। टोल कर्मचारियों से विवाद के बाद मो. सुफियान को जबरन थार में बैठाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। घटना के बाद रौनाही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से आरोपियों की गतिविधियों को खंगाला। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को फतेहपुरसरैयामोड़केपाससेगिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से .32 बोरकीअवैधदेशीपिस्टलऔरदोजिंदाकारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों और घटना में प्रयुक्त वाहन समेत अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।