Thursday, September 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैर जमानती वारंट पर तीन आरोपित गिरफ्तार

गैर जमानती वारंट पर तीन आरोपित गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामलों में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में हंसवर पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में नरकटा बैरागीपुर निवासी सौरभ यादव पुत्र अनिल कुमार और प्रियांशु यादव पुत्र सुनील कुमार शामिल हैं।  वहीं गौहिला निवासी कमलेश कुमार पुत्र जयराम को भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, कांस्टेबल धीरज सिंह, शिवम बाबू गंगवार और कौशिन्द्रर सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments