Friday, November 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार


◆ लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, इनायतनगर पुलिस ने मठिया मेहदौना मोड़ से पकड़ा


◆ एक आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है मारपीट का मुकदमा


अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हमलावरों ने वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की तहरीर पर 11 नवंबर को इनायतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गुरुवार सुबह मठिया मेहदौना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जयप्रकाश चौरसिया निवासी भुलनापुर देवरिया, धैर्य यादव निवासी सूबेदार का पूर्व रानी बाजार थाना पूराकलंदर और प्रदीप यादव निवासी मजने पूरे कालोट सिंह का पुरवा थाना इनायतनगर शामिल हैं। तीनों की उम्र क्रमशः करीब 23, 18 और 20 वर्ष है।

इस मामले में वादी ने 11 नवंबर को पुलिस को दी गई तहरीर में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इनायतनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को 12 नवंबर को सुबह 8:05 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार जयप्रकाश चौरसिया के खिलाफ इससे पहले भी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। वहीं धैर्य यादव के खिलाफ पूराकलंदर थाने में एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा तीनों आरोपी मौजूदा मामले में नामजद हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल अन्नू सिंह, कांस्टेबल कमल सिंह और कांस्टेबल रवि यादव शामिल रहे। पुलिस की ओर से आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments