Thursday, November 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा किसान, अनुसूचित और पिछड़ा मोर्चा की बैठक में चुनावी तैयारियों पर...

भाजपा किसान, अनुसूचित और पिछड़ा मोर्चा की बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन


◆ नवगठित कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों का जिला कार्यालय पर हुआ स्वागत


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सहादतगंज में किसान, अनुसूचित और पिछड़ा मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी तथा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोर्चों की बैठक आयोजित कर आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता महत्वपूर्ण है। मोर्चों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क बढ़ाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सभी मोर्चों के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रॉकी द्विवेदी ने कहा कि किसानों के बीच लगातार संपर्क बनाकर उनकी समस्याओं को समझना और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना मोर्चा की प्राथमिकता है।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, सियाराम वर्मा, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, अनूसूचित मोर्चा अध्यक्ष सियाराम रावत पिछडा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष  सुधीर गुप्ता, किसान मोर्चा के महामंत्री अमरनाथ वर्मा, चन्द्रशेखर तिवारी, अंगद सिंह, सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments