Thursday, November 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरौला गांव निवासी सत्येंद्र उर्फ लौटू (26) पुत्र स्व. छेदीलाल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, चोरी सहित अन्य धाराओं में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। आरोपी थाना जैतपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जैतपुर, मालीपुर, जलालपुर और सम्मनपुर थानों में चोरी सहित विभिन्न अपराधों से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल राम ईश्वर यादव और सौरभ पटेल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments