Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिला जनसुनवाई में 13 प्रकरणों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को दिए निस्तारण...

महिला जनसुनवाई में 13 प्रकरणों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

0

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिंद की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, मारपीट, दहेज उत्पीड़न सहित कुल 13 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिन पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के उपरांत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को बाल विवाह न करने और रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई।

इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार स्थित महिला बंदी गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में एसीएमओ डॉ. सालिकराम, सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र, महिला थाना प्रभारी ज्योति वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी हर गोविंद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से रेनू वर्मा, समाज कल्याण विभाग से एम. इलाही, राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संरक्षण अधिकारी प्रीति सिंह, कनिष्ठ सहायक अमृता तिवारी सहित जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version