Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों ने एक ही रात में  शाहपुर परासी गांव के दो घरों...

चोरों ने एक ही रात में  शाहपुर परासी गांव के दो घरों को बनाया निशाना


अम्बेडकर नगर। चोरों ने पुलिस की रात्रि गस्त की पोल खोल दी। चोरो ने दो घरों को एक ही रात में निशाना बनाया,जिसमें लाखों के गहने सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर थाने में दी गई है। घटना अहिरौली थाना क्षेत्र की है।

 शाहपुर परासी निवासी कृपाशंकर की गौहनिया सम्पर्क मार्ग पर किराना स्टोर की दुकान है। परिवार भी वहीं रहता हैं। कृपा शंकर का कहना है कि पूरा परिवार शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सोने चले गए। चोरी की जानकारी सुबह उठने पर हुई। घर के समान इधर-उधर बिखरा देख परिवार के होश उड़ गए। वही  दुसरी घटना में शिव बक्श तिवारी के घर के कमरे से चोरों ने एक बक्सा पर हाथ साफ किया। घटना की सूचना अहिरौली थाने पर दी तो वही मौके पर अहिरौली थाने की पुलिस पहुंचकर जानकारी ली। वहीं दुकान संचालक कृपा शंकर अग्रहरि ने तहरीर में चार सोने की अंगूठी ,दो सोने की चेन, 4 जोड़ी झुमका, एक नाक की नथिया, चांदी के दो जोड़ी पायल ,चांदी का एक करधन, एवं सोना की तीन पीस लॉकेट, सहित लगभग  पचास हजार नगदी पार कर दिया। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष अहिरौली  से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया जानकारी मिली है और एक लोग ने तहरीर दी है दूसरे ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है संबंधित तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments