Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चनवा चौराहे पर सर्राफा दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, बड़ी चोरी...

चनवा चौराहे पर सर्राफा दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम

0

अम्बेडकर नगर। अकबरपुर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चनवा चौराहे पर शनिवार देर रात चोरों ने सर्राफा दुकानों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन उनका मंसूबा पूरी तरह सफल नहीं हो सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार चनवा चौराहे पर स्थित श्री साईं ज्वैलर्स, श्री वैष्णव ज्वैलर्स, संजय ज्वैलर्स तथा महेश ज्वैलर्स की दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया।

बताया गया कि सभी दुकानें शनिवार की शाम सामान्य समय पर बंद की गई थीं। देर रात सुनसान का फायदा उठाकर चोर मौके पर पहुंचे और दुकानों के शटर व ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कुल चार दुकानों में सेंध लगाने की कोशिश की, जिसमें से तीन दुकानों के ताले तोड़े गए, लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं कर सके और केवल ताले तोड़कर फरार हो गए।

हालांकि एक दुकान से चोर तीन हजार रुपये की नगदी तथा लगभग 15 हजार रुपये मूल्य के चांदी के गहने चोरी करने में सफल रहे। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम चोरी के खुलासे में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद से चनवा चौराहे के सर्राफा व्यापारियों में दहशत और असुरक्षा का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version