Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम, लाखों रुपए के...

चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम, लाखों रुपए के गहने व नगदी पर किया हाथ साफ 

जलालपुर अंबेडकर नगर। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने  एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने, चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामला थाना कटका के पर्वतपुर गांव का है। चोरी की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कटका शैलेन्द्र भारती ने मौके की जांच पड़ताल करते हुए जल्दी चोरी का खुलासा करने का आश्वाशन दिया। पर्वतपुर गांव निवासी संतोष कुमार मिश्र का पूरा परिवार गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सोया हुआ था जिस का फायदा उठाते हुए चोर घर के पीछे एक पेड़ के सहारे छत से होते हुए घर में घुस  गये और घर के दो कमरों में रखी गोदरेज आलमारी व सूटकेश का ताला  तोड़ कर उस मे रखे सोने चांदी के कीमती जेवरात और 25 हजार रुपये उठा लेगये। थाने में पीड़ित की तरफ से दी गयी तहरीर में दर्शाया गया है कि चोरों ने आलमारी और बाक्स का ताला तोड़ कर घर की दो बहुओं के जेवरात में शामिल दो अदद गले का हार,दो सोने की अंगूठी,दो जोड़ी कान का झुमका,दो मंगलसूत्र,छागल पाजेब बच्चों के हाथ का कड़ा समेत 25 हजार रुपया और कपड़ो को  गायब कर दिया। चोरी की सूचना शुक्रवार सुबह परिजनों को तड़के लगी। परिजनों की जब आंख खुली तो आलमारी,बाक्स व कमरे का टूटा ताला और बिखरे सामान देख कर उन के होश उड़ गये और चोरी की सूचना एसओ कटका को दिया। इस सम्बंध में एसओ शैलेन्द्र कुमार भारती ने बताया कि तहरीर मिली है चोरी की छानबीन की जारही है जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments